HomeChemistryविलयन या घोल (Solution ) विलयन के प्रकार , परिभाषा, अंतर और...

विलयन या घोल (Solution ) विलयन के प्रकार , परिभाषा, अंतर और उदाहरण

रसायन विज्ञान (Chemistry) में विलयन (Solution) एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। हम रोज़मर्रा की जिंदगी में कई प्रकार के घोलों का उपयोग करते हैं, जैसे नमक का पानी, चाय, शरबत आदि। इस लेख में हम विलयन की परिभाषा, प्रकार, अंतर और उदाहरण को आसान भाषा में समझेंगे।

विलयन या घोल (Solution )

विलयन (Solution) की परिभाषा

विलयन (Solution) एक समांगी मिश्रण (Homogeneous mixture) होता है जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ समान रूप से मिले होते हैं।

विलायक (Solvent) – जो पदार्थ अधिक मात्रा में होता है
विलेय (Solute) – जो पदार्थ कम मात्रा में घुलता है

उदाहरण:

नमक + पानी = नमक का घोल
चीनी + पानी = मीठा घोल

विलयन के प्रकार (Types of Solution)

विलयन को विभिन्न आधारों पर वर्गीकृत किया जाता है:

भौतिक अवस्था के आधार पर

प्रकारविवरणउदाहरण
ठोस विलयनठोस में ठोस घुलापीतल (तांबा + जस्ता)
द्रव विलयनद्रव में ठोस/द्रवनमक का पानी
गैसीय विलयनगैस में गैसवायु

विलेय की मात्रा के आधार पर

🔹 (i) असंतृप्त विलयन

जिसमें और विलेय घुल सकता है

🔹 (ii) संतृप्त विलयन

जिसमें और विलेय नहीं घुल सकता है

🔹 (iii) अधिसंतृप्त विलयन

जिसमें सामान्य से अधिक विलेय घुला होता है

सांद्रता (Concentration) के आधार पर

पतला विलयन (Dilute Solution)

सघन विलयन (Concentrated Solution)

विलयन के गुण (Properties of Solution)

  • यह समांगी मिश्रण होता है
  • इसके कण बहुत छोटे होते हैं
  • प्रकाश को नहीं बिखेरता (No Tyndall effect)
  • छानने से अलग नहीं किया जा सकता

विलयन, कोलॉइड और निलंबन में अंतर

गुणविलयनकोलॉइडनिलंबन
प्रकृतिसमांगीअर्द्ध-समांगीविषमांगी
कण आकारबहुत छोटेमध्यमबड़े
प्रकाश प्रभावनहींहोता हैअधिक
स्थिरतास्थिरस्थिरअस्थिर

विलयन विलेय (कम मात्रा ) और विलायक (अधिक मात्रा ) का सम्मिलित रूप है ।

विलेय (Solute) ::. वैसा पदार्थ जो किसी अन्य पदार्थ में घुलने का कम करता है उसे विलेय कहा जाता है । जैसे नमक , चीनी ।

विलायक (Solvent) ::. वैसा पदार्थ जो किसी दूसरे पदार्थ को अपने मे घुला लेता है , उसे विलायक कहा जाता है जैसे – पानी और चीनी के विलयन में पानी विलायक और चीनी विलेय है ।

पानी को सार्वत्रिक विलायक (यूनिवर्सल सॉल्वेंट ) कहा जाता है ।

तापमान के बढ़ने से ठोस पदार्थ की विलयन बढ़ जाती है लेकिन गैसें की विलेयता घट जाती है ।

Isotonic कहा जाता है जब दो विलयन का परासरण दाब (Osmotic Pressure ) समान होता है ।

विलेय की मात्रा के आधार पर विलयन के प्रकार

मात्रा के आधार पर विलयन तीन प्रकार का होता है ।

संतृप्त विलयन (Saturated Solution )
असंतृप्त विलयन (Un- Saturated Solution )
अतिसंतृप्त विलयन (Super Saturated solution )

संतृप्त विलयन (Saturated Solution )

वैसा विलयन जिसमें विलेय पदार्थ की मात्रा आवश्यकतानुसार घुली हो ।

असंतृप्त विलयन (Un-Saturated Solution )

वैसा विलयन जिसमें पदार्थ की मात्रा आवश्यकता से कम घुली हो उसे असंतृप्त विलयन कहा जाता है ।

अतिसंतृप्त विलयन (super saturated Solution )

वैसा विलयन जिसमें विलेय पदार्थ की मात्रा आवश्यकता से बहुत अधिक घुली हो एंव उससे अधिक उस तापमान पर नही घुलाया जा सकता है ।

घुलने के आधार पर विलयन के प्रकार :

घुलने के आधार पर विलयन दो प्रकार का होता है ।
समांग विलयन (Homogeneous Solution )
विषमांग विलयन (Heterogeneous Solution )

समांग विलयन (Homogeneous Solution )

वैसा विलयन जिसमें विलेय पदार्थ एक दूसरे में शत प्रतिशत घुला हो ।
जैसे – पानी मे चीनी का विलयन, पानी में दूध का विलयन, पानी मे नमक का विलयन ।

विषमांग विलयन (Heterogeneous Solution )

वैसा विलयन जिसमें विलेय पदार्थ एक दूसरे में शत प्रतिशत नहीं घुला रहता है ।
जैसे नदी का गंदा पानी , वायुमंडल में धूलकण

विषमांग विलयन दो प्रकार का होता है ।

निलंब (Suspension )
कोलाईड. (Colloid )

निलंब (Suspension )

वैसा विषमांग विलयन है , जिसमें विलेय के कणों की त्रिज्या 10^-5 cm से बड़ा हो । जैसे नदी का गंदा पानी , वायुमंडल में धूलकण , वायुमंडल में धुंआ ।

कोलाईड (Colloid )

वैसा विषमांग विलयन है , जिसमें विलेय के कणों की त्रिज्या 10^-5 से 10^-7 cm तक हो तो उसे कोलॉइड कहा जाता है । जैसे – दूध, पनीर, शहद , सेंट , पेंट , क्रीम ।

कोलाईड विलयन दो प्रकार का होता है ।

1. पायस (Emulsion ). 2. जेल( Gell)

पायस
द्रव में द्रव का विलयन है । जैसे दूध , इत्र , पेंट।

जेल
ठोस में द्रव का विलयन है । जैसे पनीर, शहद, face wash , शैम्पू , cream ।

कोलाईड के लक्षण ::.

कोलाईड। समांगी दिखाई देता है परंतु वास्तव में यह विषमांगी होता है ।
कोलाईड से गुजरते हुए प्रकाश किरण पुंज का प्रकीर्णन (क्षण ) हो जाता है ।

विशेषताविलयनघोल
भौतिक अवस्थातरल, ठोस या गैसीयतरल
विलेय का आकारपरमाणु या अणु स्तरपरमाणु या अणु स्तर
विलेय की दृश्यतानंगी आंखों से देखी जा सकती हैनंगी आंखों से नहीं देखी जा सकती
उदाहरणनमक का पानी, चीनी का पानी, हवानमक का पानी, कॉफी, चाय
विलयन क्या है?

👉 दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण विलयन कहलाता है।

विलायक और विलेय में क्या अंतर है?

👉 विलायक अधिक मात्रा में होता है, विलेय कम मात्रा में।

क्या हवा एक विलयन है?

👉 हाँ, यह गैसीय विलयन है।

संतृप्त विलयन क्या होता है?

👉 जिसमें और विलेय नहीं घुल सकता।

विलयन या घोल रसायन विज्ञान का एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इसकी समझ न केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाती है बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन में भी उपयोगी है। सही concept और उदाहरणों के साथ पढ़ने पर यह अध्याय बहुत आसान बन जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments