Homecurrent affairsक्रिकेट विश्व कप 2027 इतिहास से लेकर परीक्षा के महत्वपूर्ण प्रश्नों तक

क्रिकेट विश्व कप 2027 इतिहास से लेकर परीक्षा के महत्वपूर्ण प्रश्नों तक

क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि भारत की भावना है। हर चार साल में आने वाला क्रिकेट विश्व कप करोड़ों फैंस के लिए त्योहार जैसा होता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी यह टॉपिक SSC, बैंक, रेलवे और राज्य परीक्षाओं में बार-बार पूछा जाता है। इस आर्टिकल में आपको क्रिकेट विश्व कप का पूरा इतिहास, विजेता सूची, रिकॉर्ड्स, 2027 का नया फॉर्मेट और परीक्षा उपयोगी तथ्य एक साथ मिलेंगे। इसे पढ़कर आप न सिर्फ ज्ञान बढ़ा सकते हैं बल्कि परीक्षा में आने वाले प्रश्नों को आसानी से सॉल्व कर सकते हैं।

क्रिकेट विश्व कप क्या है?

ICC (International Cricket Council) द्वारा आयोजित पुरुष वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट क्रिकेट विश्व कप कहलाता है। यह हर चार साल में होता है। पहला संस्करण 1975 में इंग्लैंड में खेला गया था। तब मैच 60 ओवर के होते थे, लेकिन 1987 से 50 ओवर का फॉर्मेट अपनाया गया।

क्रिकेट विश्व कप विजेता सूची (1975-2023)

वर्षविजेताउपविजेतामेजबान
1975वेस्टइंडीजऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
1979वेस्टइंडीजइंग्लैंडइंग्लैंड
1983भारतवेस्टइंडीजइंग्लैंड
1987ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडभारत-पाकिस्तान
1992पाकिस्तानइंग्लैंडऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड
1996श्रीलंकाऑस्ट्रेलियाभारत-पाकिस्तान-श्रीलंका
1999ऑस्ट्रेलियापाकिस्तानइंग्लैंड
2003ऑस्ट्रेलियाभारतदक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे-केन्या
2007ऑस्ट्रेलियाश्रीलंकावेस्टइंडीज
2011भारतश्रीलंकाभारत-श्रीलंका-बांग्लादेश
2015ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंडऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड
2019इंग्लैंडन्यूजीलैंडइंग्लैंड
2023ऑस्ट्रेलियाभारतभारत

क्रिकेट विश्व कप 2027 की पूरी जानकारी

अगला क्रिकेट विश्व कप 2027 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। यह 24 साल बाद अफ्रीका महाद्वीप में वापसी है।मुख्य बातें:कुल टीमें: 14
नया फॉर्मेट: सुपर सीरीज → ग्रुप स्टेज → सुपर 7 → सेमीफाइनल → फाइनल
मेजबान देश दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे स्वतः क्वालीफाई
बाकी टीमें रैंकिंग और क्वालीफायर से आएंगी

12 प्रमुख स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिनमें वांडरर्स, न्यूलैंड्स, किंग्समिड और हरारे स्पोर्ट्स क्लब शामिल हैं।

सरकारी परीक्षाओं के लिए संभावित प्रश्न

  1. पहला क्रिकेट विश्व कप कब हुआ था? → 1975
  2. भारत ने पहला विश्व कप कब जीता? → 1983
  3. सबसे ज्यादा विश्व कप किसने जीते? → ऑस्ट्रेलिया
  4. 2027 क्रिकेट विश्व कप कहाँ होगा? → दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया
  5. 2023 विश्व कप का विजेता कौन था? → ऑस्ट्रेलिया

12वा क्रिकेट विश्व कप 2019 (cricket world cup 2019 ) का उद्घाटन समारोह 29 मई 2019 को द मोल में शाम में हुआ था । इसकी मेजबानी एंड्रयू फ्लिंटॉफ, पैडी मैकगिनेंस और शिबानी दांडेकर ने की थी ।

आयोजन — इंग्लैंड एवं वेल्स ( पांचवीं बार यह इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित किया गया। )

तिथि — 30 मई से 14 जुलाई 2019 तक

थीम सौंग — स्टैंड बाई (stand by )

आयोजक — अंतरास्ट्रीय क्रिकेट परिसद

प्रारूप — राउण्ड रॉबिन एवं नॉक आउट

कुल टीम — 10 ( कुल मैच – 48 ) ( जो 2011 और 2015 में पिछले विश्व कप से कम थी जिसमें 14 टीमें शामिल थीं।)

ट्राफी का वजन –10 किग्रा.

पहला मैंच – 30 मई को ‘द ओवल स्टेडियम ‘ लंदन में इंग्लैंड – दक्षिण अफ्रीका के बीच , इसका विजेता इंग्लैंड रहा था ।

फाइनल मैंच का आयोजन स्थल — लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडिम ( लंदन )

विजेता — इंग्लैंड ( सुपर – ओवर में अधिक संख्या में चौकों से विजेता घोषित )

इंग्लैंड टीम के कप्तान — इयोन मोर्गन

उपविजेता — न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड टीम के कप्तान — केन विलियमसन

पुरस्कार राशि — 28 करोड़ ( विजेता ) एवं 14 करोड़ (उपविजेता )

सेमीफाइनल में पहुँचने वाली टीम —- भारत , न्यूजीलैंड , ऑस्ट्रेलिया एवं इंग्लैंड

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें —- भारत , न्यूजीलैंड , ऑस्ट्रेलिया एवं इंग्लैंड

सेमीफाइनल में भारत को किसने हराया था —- न्यूजीलैंड ने (18 रन से )
मैन ऑफ द मैच ( फाइनल मैच में ) — बेन स्टोक्स (इंग्लैंड )

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट —- केन विलियमसन ( न्यूजीलैंड )

गोल्डेन बैट पुरस्कार —- रोहित शर्मा ( भारत )

गोल्डेन बॉल पुरस्कार — मिशेल स्टार्क

गोल्डेन स्कोर —- रोहित शर्मा (648 रन )

सर्वाधिक शतक —- रोहित शर्मा (5 शतक )

सर्वाधिक विकेट — मिशेल स्टार्क ( आस्ट्रेलिया , 27 विकेट )

एक पाली में सर्वाधिक स्कोर — डेविड वार्नर ( आस्ट्रेलिया, 166 रन )

सर्वाधिक छक्के — इयोन मोर्गन (22 )

सर्वाधिक चौके — रोहित शर्मा (67 )

क्रिकेट विश्व कप 2019 ( cricket world cup 2019 )  से सम्बंधित अन्य जानकारी

13वा क्रिकेट विश्व कप का आयोजन   2023 में भारत में किया जाना है । 

1983 के बाद यह पहली बार था जब जिम्बाब्वे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा।
2007 के बाद आयरलैंड पहली बार विश्व कप से चूक गया।

 क्रिकेट विश्व कप 2019 में 16 अंपायरों का चयन किया गया था । अंपायर इयान गोल्ड ने घोषणा की थी कि वह टूर्नामेंट के समापन के बाद अंपायर के रूप में सेवानिवृत्त होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments